Home | आरती | Ramayan ji ki Arti - आरती श्री रामायणजी की ।

Ramayan ji ki Arti - आरती श्री रामायणजी की ।

ramayan_269179340.jpg
 

आरती श्री रामायणजी की ।
कीरति कलित ललित सिय पी की ॥

गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद ।
बालमीक बिग्यान बिसारद ॥
सुक सनकादि सेष और सारद ।
बरन पवन्सुत कीरति नीकी ॥

गावत बेद पुरान अष्टदस ।
छओं सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
मुनि जन धन संतन को सरबस ।
सार अंस सम्म्मत सब ही की ॥

गावत संतत संभु भवानी ।
अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी ॥
ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी ।
कागभुसुंडि गरुड के ही की ॥

कलि मल हरनि बिषय रस फीकी ।
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
दलन रोग भव भूरि अमी की ।
तात मात सब बिधि तुलसी की ॥

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

Subscribe to comments feed Comments (0 posted):

total: | displaying:

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

Tags
Daily Astrology Explorer